CBSE Xth HINDI B SQP 2020 SOLUTIONS


CBSE Xth HINDI B SQP 2020 SOLUTIONS

यहाँ सीबीएसई 10 वीं हिन्दी-B सैंपल प्रश्न पत्र 2020 के व्याकरण से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया जा रहा हैं।

खंड - ख
(व्यावहारिक व्याकरण)

(2) शब्द और पद के अंतर को उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- कमल- यह एक शब्द हैं।
कमल एक प्रकार का फूल है - इस वाक्य में कमल व्याकरण के नियमों के अनुसार वाक्य में प्रयुक्त है, इसलिए यह पद हैं।
शब्द स्वतंत्र होता है जबकि शब्द जब वाक्य में प्रयुक्त होता है तब पद कहलाता है।

(3) निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार बदलिए।

(क) वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ दौड़ी। (सरल वाक्य में)
उत्तर- वामीरो सचेत होकर घर की तरफ दौड़ी।

(ख) सुभाष बाबू को पकड़कर लाल बाजार लॉकअप में भेज दिया गया। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
उत्तर- सुभाष बाबू को पकड़ लिया गया और लाल बाजार लॉकअप में भेजा दिया गया।

(ग) भाई साहब ने उछलकर पतंग की डोर पकड़ ली और छात्रावास की ओर दौड़ पड़े। (मिश्र वाक्य में)
उत्तर- जब भाई साहब ने उछलकर पतंग की डोर पकड़ ली तब छात्रावास की ओर दौड़ पड़े।

(4) निम्नलिखित समस्त पदों का विग्रह कीजिए तथा समास का नाम लिखिए-
राजदूत, धूप-दीप
उत्तर- राजदूत - राजा का दूत - तत्पुरुष समास
धूप-दीप - धूप और दीप - द्वन्द समास

(ख) निम्नलिखित विग्रहों के समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिए-
मति के अनुसार, तीन गुणों का समूह
उत्तर- मति के अनुसार - यथामति - अव्ययीभाव समास
तीन गुणों का समूह - त्रिगुण - द्विगु समास

(5) निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए।
(क) घोड़े पर सिपाही सवार था।
उत्तर- सिपाही घोड़े पर सवार था।

(ख) कर्नल वजीर अली को नहीं पहचाना।
उत्तर- कर्नल ने वजीर अली को नहीं पहचाना।

(ग) वह एक छह मंजिला इमारत थी।
उत्तर- वह एक छह मंजिली इमारत थी।

(घ) वह राम ! यह क्या हो गया।
उत्तर- हाय राम! यह क्या हो गया।

(6) उचित मुहावरों द्वारा रिक्त स्थानों को पूरा कीजिए-
(क) भाई साहब का रौद्र रूप देखकर ......... जाते।
उत्तर- प्राण सूखना

(ख) वजीर अली बरसों से हमारी .............. झोंक रहा हैं।
उत्तर- आँखों में धूल झोंकना

(ग) गायन इतना प्रभावी था कि वह अपनी............. लगा।
उत्तर- सुध-बुध खोना

(घ) जब हमारी कक्षा में आओगे लाला तब ..........आएंगे।
उत्तर- दाँतों पसीना आना

खंड - घ
(लेखन)

(12) निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

  • (क) जंगल की सुरक्षा
  • सुरक्षा से अभिप्राय
  • सुरक्षा से लाभ
  • हानि
  • हमारी भूमिका
  • (ख) कैसे बदलेगी फुटपाथ की दुनिया
  • फुटपाथ क्या है
  • फुटपाथ की समस्या
  • हमारी भूमिका
  • बदलाव के लिए सुझाव
  • (ग) सार-सार को गहि रहे, थोथा देय उड़ाय
  • सूक्ति का अर्थ
  • कथन का स्पष्टीकरण
  • समाज के लोगों से संबंध
  • वैचारिक अभिव्यक्ति
  • (13) कंप्यूटर लैब में हिन्दी में काम करने की सुविधा के लिए 'हिन्दी फॉन्ट' की व्यवस्था करवाने का आग्रह करते हुए प्राचार्य/प्राचार्या को 80-100 शब्दों में आवेदन पत्र लिखिए।

    अथवा

    समाज में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए नागरिकों को जागरूक करने का आग्रह करते हुए किसी दैनिक अख़बार के संपादक को 80-100 शब्दों में पत्र लिखिए।

    (14) आप अपने विद्यालय में साहित्य-क्लब 'शब्द-शिल्पी' के सचिव हैं। शनिवार को आगामी साहित्यिक गतिविधियों पर चर्चा हेतु बैठक बुलाई गई हैं, जिसकी सूचना 40-50 शब्दों में तैयार कीजिए।

    अथवा

    नेहरू युवा क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होने के लिए युवाओं के साथ होने वाली बैठक की जानकारी देते हुए, अध्यक्ष की ओर से 40-50 शब्दों में सूचना लिखिए।

    (15) बीमार और डॉक्टर के बीच होने वाली बातचीत को लगभग 50-60 शब्दों में संवाद शैली में लिखिए।

    अथवा

    बढ़ती सड़क दुर्घनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पिता और पुत्र/पुत्री के बीच होने वाली बातचीत को लगभग 50-60 शब्दों में संवाद शैली में लिखिए।

    (16) आपके इलाके में एक पुस्तकालय की स्थापना हुई हैं। इस बात को जनसामान्य तक पहुँचाने के लिए 25-50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

    अथवा

    आपके संसदीय क्षेत्र में प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में स्वास्थ्य-शिविर का आयोजन होने जा रहा हैं। इसे जनता तक पहुँचाने के लिए 25-50 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।